उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस कार्मियों के लिए अच्छी खबर : अब पुलिसकर्मियों को पुलिस मैस में मिलेगा पहाड़ी व्यंजन और पहाड़ी थाली चखने का स्वाद..

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड पुलिस जवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब पुलिस कार्मियों को पुलिस मैस में पहाड़ी व्यंजन के साथ ही पहाड़ी थाली का भी स्वाद चखने को मिलेगा।

आपकों बता दें कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार के आदेश पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के निर्देशन पर पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए भोजनालयों में पहाड़ी व्यंजन, पहाड़ी थाली परोसी जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

रविवार को प्रभारी फायर स्टेशन पिथौरागढ़, नरेन्द्र प्रसाद द्वारा फायर सर्विस पिथौरागढ़ के भोजनालय में कर्मचारियो हेतु पहाड़ी व्यंजन, मडवे की रोटी, चावल के माणे, गाबे पत्यूणे की सब्जी, काले भटट् के डुबके ,चावल, रायता, चटनी, मादिरे झिंगोरे की खीर, सलाद आदि मन को आनंदित करने वाला पोष्टिक पहाड़ी व्यंजन बनवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इसमें समस्त अधिकारी, कर्मचारियों ने साथ में बैठकर भोजन ग्रहण किया, और कर्मचारियो द्वारा पहाड़ी व्यंजन को अति स्वादिष्ट भी बताया गया है।

पुलिस की ओर से मैस में पहाड़ी व्यंजन शुरू करने की पहल काफी लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया जा सका था।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

पुलिस के कई जवान ऐसे भी हैं, जो फील्ड ड्यूटी पर रहते हैं, उन्हें घर का खाना नसीब नहीं हो पाता है। इसको ध्यान में रखते हुए डीजीपी ने निर्देश जारी किए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top