उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू। गैरसैंड के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का धरना 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 2022 शुरू हो गया है। वहीं इस बजट से आम आदमी  को बहुत उम्मीदें है। बजट सत्र गैरसैंण में ना करने को लेकर विपक्ष मुखर हो गया है। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सदन के बाहर गैरसैंड की उपेक्षा को लेकर धरना दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा चुनाव के दौरान भी और अब सरकार बनने के बाद भी लगातार गैरसैंड की अनदेखी करके भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल नाममात्र के लिए गैरसैंड को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उत्तराखंड में आज से विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया है। वहीं 11 बजे से विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष के विधायको ने सदन के बाहर गैरसैंड में बजट सत्र ना करवाने को लेकर धरना दिया और कहा कि सरकार गैरसैंड की उपेक्षा कर रही है। इस दौरान विपक्ष के विधायक सदन के बाहर हाथों में तख्तियां पकड़कर बैठै रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल नाममात्र के लिए गैरसैंड को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है और विधानसभा का जो बजट सत्र गैरसैंड में होना था। वह अब देहरादून में करवाया जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा कि सरकार ने केवल गैरसैंड  को लेकर दो लाइन का प्रस्ताव पास किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

जो केवल दिखावा है उन्होंने कहा कि गैरसैंड से उत्तराखंड के लोंगों की जन भावनाएं जुड़ी है। और इसके अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। जिसका जवाब भाजपा सरकार को देना होगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top