उत्तराखंड

“उत्तराखंड की ‘ऐपण गर्ल’ मीनाक्षी खाती ने अपनी मेहनत से बदली हजारों महिलाओं की जिंदगी। देखें वीडियो

“कोविड काल में मीनाकृती से शुरू हुआ सफर: 4 हजार से अधिक महिलाओं को ऐपण कला से नई राह दिखाने वाली ‘ऐपण गर्ल’ मीनाक्षी खाती”

देहरादून। उत्तराखंड की ‘ऐपण गर्ल’ के नाम से मशहूर मीनाक्षी खाती ने अपनी मेहनत और समर्पण से न सिर्फ खुद को बल्कि हज़ारों महिलाओं की जिंदगी बदल दी है। मीनाक्षी ने नर्सिंग महासंघ की मुलाकात में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में कोविड महामारी के दौरान ‘मीनाकृती’ नामक संस्था की स्थापना की, जिसका उद्देश्य गांवों से पलायन रोकने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐपण कला की ट्रेनिंग देना था। अपने इस प्रयास के जरिए मीनाक्षी अब तक 4,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नशामुक्त और उद्यमी युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : जोशी

मीनाक्षी का यह प्रयास न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बना बल्कि उन्होंने ऐपण कला को भी विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। उनकी इस यात्रा के लिए उन्हें ‘वीर बालिका’, ‘मां नंदा शक्ति पुरस्कार’, ‘महिला मातृशक्ति पुरस्कार’, ‘कल्याणी सम्मान’ और ‘2021 का सर्वश्रेष्ठ उद्यमी पुरस्कार’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। हाल ही में राष्ट्रपति भवन में अपनी कला को प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त कर मीनाक्षी ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोजगार मेले में 200 अधिक युवाओं का हुआ चयन

ऐपण कला के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाते हुए मीनाक्षी ने समाज में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का संचार किया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top