इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ अमेरिका द्वारा वाशिंगटन के सीएटल शहर में इगास एवं पहाड़ी बग्वाल मनाई गई। यह पहली बार हो रहा है, जब उत्तराखंड का लोक पर्व इगास, बग्वाल जैसा त्यौहार अमेरिका जैसे देश में मनाई गई। वहीं अमेरिका जैसे त्यौहार मनाएं जाने पर भारत में हर तरफ चर्चा हो रही है।
बता दें कि अमेरिका के वशिंगटन स्टेट में करीब 100 पहाड़ी परिवार रहते है, और सभी ने इस त्यौहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
ऐसी ही एक प्रवासी उत्तराखंड टिहरी की बेटी निकिता गुसांई और उनके पति सिद्धार्थ ढोढी है, इन दोनों ने इस कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया। और अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जुड़ने का यह प्रयास सराहनीय रहा।
उन्होंने कहा कि हमारी इस संस्कृति को भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी इसी तरह से मनाये जाएंगे। इस प्रोग्राम के मुख्य आयोजकों में सचिदानंद सेमवाल भी शामिल थे।
इस अवसर पर उत्तराखंड के स्वनामधन्य हस्तियों का भी समर्थन व शुभकामनाएं सन्देश मिला जिसमे वन मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय का आशीर्वाद मिला।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें