उत्तराखंड

6 नवंबर से शुरू होगा ‘वी.एस. रावत मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट’

  • 6 नवंबर से शुरू होगा ‘वी.एस. रावत मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट’
  • 16 नामी स्कूलों के बीच होगा मुकाबला, फाइनल दो दिवसीय प्रारूप में खेला जायेगा

देहरादून। उत्तराखंड स्कूल क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित “वी.एस. रावत मेमोरियल अंडर-14 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025” का आगाज 6 नवंबर से देहरादून में होगा। यह टूर्नामेंट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से स्वीकृत है।

टूर्नामेंट में देहरादून की 16 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता लीग-कम-नॉकआउट प्रणाली के तहत खेली जाएगी, जिसमें हर टीम को कम से कम तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा। सभी मुकाबले 30 ओवर के फॉर्मेट में होंगे, जबकि सेमीफाइनल 40 ओवर और फाइनल दो दिवसीय (45-45 ओवर) प्रारूप में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

मैचों में लाल गेंद और सफेद यूनिफॉर्म का इस्तेमाल होगा। स्कोरिंग Cric Heroes ऐप के माध्यम से की जाएगी और चयनित मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट का उद्देश्य प्रदेश के स्कूली क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राज्य स्तर पर चयन के अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजन समिति में राम सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत और प्रोसेन जीत वोस शामिल हैं।

प्रतिभागी स्कूलों में न्यू एरा एकेडमी, जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल, द टॉन्स ब्रिज, कासिगा स्कूल, केम्ब्रियन हॉल, सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, द एशियन स्कूल, बलूनी पब्लिक स्कूल (केसोवाला), तुलास इंटरनेशनल स्कूल और मां आनंदमयी मेमोरियल स्कूल‌ शामिल है।‌

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

खिलाड़ियों की आयु सीमा 1 सितंबर 2011 तक निर्धारित की गई है। प्रत्येक टीम को 15,000 का पंजीकरण शुल्क और 3,000 का सुरक्षा शुल्क (अवापसी योग्य नहीं) जमा करना होगा।

इस दौरान राम सिंह नेगी, संदीप सिंह रावत, प्रोसेन जीत वोस आदि मौजूद रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top