उत्तराखंड

गुड न्यूज़ : उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस विभाग में आने वाली है, बंपर भर्ती। जानिए कितनी होगी सैलरी

देहरादून/इन्फो उत्तराखंड

उत्तराखंड में सरकार नौकरी की तैयारी करने वाले बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जहां उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ के  अंतर्गत पदनाम स्केलर और सहायक लेखाकार की सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है।

जिसमें स्केलर के 200 और सहायक लेखाकार के 31 पदों पर भर्ती होनी है। वहीं उत्तराखंड वन विकास के 243 पदों पर सीधी भर्ती होने जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड : सरकार की मजबूत पैरवी से सभी आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज, उम्रकैद की सजा बरकरार

इस भर्ती में निगम ने यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी को अधियाचन भेजा है। इस भर्ती में आयोग ने कहा कि स्केलर के पदो के लिए लिखित परीक्षा का पाठ्यक्रम वन रक्षक स्तर का होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  दीक्षारंभ 2026 : क्वांटम यूनिवर्सिटी में बिखरा नवागंतुक छात्रों का हुनर, विशेषज्ञों ने दिए सफलता के मंत्र

चयनित अभ्यर्थी का वेतनमान लेवल 2 के  तहत (19900-63200) रहेगा। जबकि सहायक लेखाकर का वेतनमान लेवल पांच के तहत (29200-92300) होगा।

इसमें वाणिज्य से स्नातक, बीबीए और एकाउंटेंसी में स्नातकोत्तर वाले युवाओं को ही आवेदन का मौका दिया जायेगा।

निगम ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को लौंगिग अधिकारी के 12 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधियाचन भेजा है।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

निगम के प्रबंध निदेशक डीजेके शर्मा के मुताबिक निगम में फील्ड स्तर पर कार्मिकों की काफी कमी होने के कारण लौंगिंग संबंधित कार्य प्रभावित हो रहा है।

इन पदों पर नई भर्ती होने से कार्मिकों की क्षमता बढ़ेगी और कार्य सुचारू रूप से हो सकेंग।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top