उत्तराखंड

Big breaking:- वीर माधो सिंह भण्डारी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति। आदेश जारी

डा० तृप्ता ठाकुर बनी वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, देहरादून की नई कुलपति।

देहरादून। वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (वीएमएसबी यूटीयू) को नया कुलपति मिल गया है। केंद्र सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) की महानिदेशक डॉ. तृप्ता ठाकुर को विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा परिवार ने अपने जनरल को पार्टी मुख्यालय में दी भावभीनी माहौल में अंतिम विदाई 

उनकी नियुक्ति वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अधिनियम-2005 की धारा-9 की उपधारा (2) के अंतर्गत गठित अन्वेषण समिति द्वारा प्रस्तुत पैनल में से की गई है। यह नियुक्ति अधिनियम की धारा-9 की उपधारा (1) के अंतर्गत राज्यपाल की ओर से की गई है, जो विश्वविद्यालय की कुलाधिपति भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी सोशल मीडिया पेज पर कार्रवाई की मांग, एक सप्ताह में मुकदमा दर्ज न होने पर कांग्रेस देगी धरना

सरकारी आदेश के अनुसार, डॉ. ठाकुर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी तीन वर्षों के लिए या फिर अग्रिम आदेशों तक इस पद पर कार्यरत रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष को फिजूलखर्ची से किसने रोका, देश पीएम की ऊर्जा बचत अपील के साथ है : भट्ट

डॉ. तृप्ता ठाकुर वर्तमान में हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एनपीटीआई कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-33 में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थीं। वह तकनीकी शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में एक अनुभवी अधिकारी मानी जाती हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top