देहरादून/इंफो उत्तराखंड
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर के बीच सीधा मुकाबला है।
देहरादून में आज कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मतदान चल रहा है। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा वह हरीश रावत समेत अन्य दिग्गजों ने भी अपना मत डाला। मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को दिल्ली में होगी।
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में सुबह से ही तमाम डेलीगेट्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है।
राज्य में 223 पीसीसी डेलीगेट्स मतदान में हिस्सा लेंगे, जबकि 10 डेलीगेट्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के कारण वहीं मतदान प्रक्रिया में भाग लेंगे।
उत्तराखंड में सिर्फ देहरादून में मतदान की व्यवस्था की गई है। ऐसे में मतदान शाम 4 बजे तक संपन्न होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें