Ad Ad
उत्तराखंड

व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में ‘बुलाख’ रिसॉर्ट लॉन्च

व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट्स का एक साल पूरा, मसूरी में ‘बुलाख’ रिसॉर्ट लॉन्च

_ 2026 के अंत तक देहरादून, ऋषिकेश और नैनीताल में भी खुलेंगे नए प्रोजेक्ट

देहरादून। उत्तराखंड की उभरती आतिथ्य कंपनी व्हाइटफ्लावर होटल एंड रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने अपने संचालन का एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर कंपनी ने मसूरी में अपने नए प्रोजेक्ट बुलाख व्हाइटफ्लावर रिसॉर्ट के शुभारंभ की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  कवि केवल शब्दों के निर्माता नहीं होते बल्कि वे समाज के चिंतक, मार्गदर्शक और प्रेरक : सीएम धामी

कंपनी ने बीते एक साल में उत्तराखंड के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर तीन रिसॉर्ट्स शुरू किए हैं, जो सुकून, प्रकृति और प्रीमियम अनुभव के लिए पहचाने जा रहे हैं। मसूरी में शुरू किया गया नया रिसॉर्ट खास तौर पर वेलनेस और स्लो ट्रैवल की अवधारणा पर आधारित है। यहाँ योग-ध्यान के लिए शांत वातावरण के साथ ही तापमान नियंत्रित स्विमिंग पूल, स्पा, जैकुज़ी, स्टीम-सॉना, जिम और पूरी तरह क्लाइमेट कंट्रोल्ड कमरे उपलब्ध हैं। 360 डिग्री ग्लास हाउस इसकी खास पहचान है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने किया विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, पुस्तकालय एवं खेल सुविधाओं का निरीक्षण

बुलाख व्हाइटफ्लावर रिसॉर्ट डेस्टिनेशन वेडिंग, पारिवारिक समारोह और निजी आयोजनों के लिए भी उपयुक्त है। रिसॉर्ट में इनडोर-आउटडोर वेन्यू, खूबसूरत लॉन और मल्टी-कुज़ीन रेस्टोरेंट की सुविधा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में BLO को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव बिसोया ने कहा कि व्हाइटफ्लावर का लक्ष्य उत्तराखंड में वेलनेस और अनुभव आधारित आतिथ्य को नई पहचान देना है। कंपनी 2026 के अंत तक देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार और नैनीताल में नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने की योजना बना रही है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top