रुद्रप्रयाग/इंफो उत्तराखंड
रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रहे हैं, जहां रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राज्य मार्ग में भीरी-बांसवाड़ा के बीच आज सुबह बड़ा हादसा हो गया।
यह हादसा करीब आज सुबह साढ़े 5 बजे हुआ। जिसमें एक बोलेरो व एंबुलेंस के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें हादसे में मुंबई से केदारनाथ यात्रा पर आए 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह एक वाहन यात्रियों को सोनप्रयाग से ऋषिकेश लेकर जा रहा था, तभी इसी दौरान भीरी-बांसवाड़ा के बीच रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड की ओर जा रही एक एंबुलेंस से टकरा गई। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी तेज थी, कि बोलेरो वाहन सड़क पर ही पलट गया।
जिसमें बोलेरो में सवार 8 लोग बताए जा रहे हैं जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें पुलिस ने अगस्मुनि अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है, कि घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। हादसे के कारण बोलेरो वाहन चालक का नींद में होना बताया जा रहे हैं।
जिसमें हादसे में घायल मुंबई निवासी कुनाल, राहुल, दीपक शर्मा व जया आहूजा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें