उत्तराखंड

दहशत : यहां सड़क किनारे एक बाइक सवार युवक का मिला शव। क्षेत्र में सनसनी

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड

देवप्रयाग मोटर मार्ग पर सबधरखाल इलाके में कुंडाधार के पास युवक का शव मिलने से श्रेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पौड़ी निवासी युवक बाइक से देहरादून को जा रहा था, तभी बीच रास्से में उसकी मौत हो गई। इसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

 

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक कार्यालय के अनुसार पौड़ी के एमआईसी रोड वार्ड नंबर 8 निवासी चंद्रमोहन (36) पुत्र मस्तुलाल पौड़ी से देहरादून को जा रहा था, तभी युवक अपनी बाइक से सबदरखाल के कुंडाधार तिराहे के पास पहुंचा तो अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद युवक की बाइक सड़क के एक किनारे सही हालात में खड़ी थी, लेकिन युवक का शव बाइक के पास ही पड़ा हुआ मिला था।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

 

 

मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना ट्रक चालक सुभाष नेगी ने चौकी सबदरखाल को दी थी। इसके बाद चौकी प्रभारी सबदरखाल अमित कुमार अपने कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और मामला थाना देवप्रयाग के होने के चलते उन्होंने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष देवप्रयाग को दी, जिस पर एसओ देवप्रयाग सुनील पंवार ने अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फातमा जा रहा है कि युवक की मौत दिल के दौरें पड़ने से हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top