उत्तराखंड

दु:खद : गढ़वाल से आई दुखद खबर, खाई में पिकअप वाहन गिरने से चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल 

Advertisements

खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिरा,चालक की मौत

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी जिले के खिर्सू-खेड़ाखाल-पौड़ी मोटर मार्ग पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में दो लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम से एबीवीपी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने की भेंट

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, लेकिन रात होने व एकांत में होने के चलते घटना की सूचना नहीं मिल पाई, सुबह जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन को काटकर घायलों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की संस्कृति और आतिथ्य से अभिभूत हुई ‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम

इस दौरान नायब तहसीलदार हरेंद्र खत्री, राजस्व निरीक्षक सुदामा सिंह, राजस्व निरीक्षक सुनील सिंह रावत कांता सेमवाल पीआरडी राहुल पंत, SHO गोविंद कुमार, एसएसआई महेश रावत ,गोपाल सिंह ,लक्ष्मण सिंह जितेंद्र मलिक, चंद्रमोह, अनिल बिजलवान आदि रेस्क्यू में मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

बताया कि हादसे में वाहन चालक श्रीनगर निवासी देवेंद्र सिंह (28) पुत्र छोंदाड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बिहारी ठेकेदार सरवर सरवर पुत्र जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के मदद से उसे जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया गया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top