Ad Ad
उत्तराखंड

उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

  • उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज
  • दूरस्थ गांव में पहुंच रहे ग्राफिक एरा के डॉक्टर

देहरादून। ग्राफिक एरा के चलते-फिरते अस्पताल देहरादून के दूरस्थ पर्वतीय अंचलों में लोगों का सहारा बन रहे हैं। उत्तरकाशी के दूरस्थ पौंठी गांव में डॉक्टरों के साथ पहुंचकर चलते-फिरते अस्पतालों ने 102 लोगों को चिकित्सा सेवा मुहैया कराई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

ग्राफिक एरा अस्पताल की मोबाइल मेडिकल यूनिट उत्तरकाशी के राजगढ़ी तहसील के पौंठी गांव पहुंची। जहां इन चलते फिरते अस्पतालों का स्वागत यमुना घाटी के क्षेत्र की जनता ने बड़े ही गर्मजोशी और उत्साह के साथ किय। ग्राफिक एरा की डाक्टरों की टीम ने इन चलती फिरती प्रयोगशालाओं  में 102  ग्रामीणों के विभिन्न लैब प्रशिक्षण किए और उन्हें ओपीडी सेवाएं, प्रारंभिक चिकित्सा और निशुल्क औषधि उपलब्ध कराई गई। इस मेडिकल टीम में चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश के साथ उनकी टीम शामिल रही ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट संपूर्ण यमुना घाटी क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी। इस यूनिट के माध्यम से नौगांव, पुरोला और मोरी विकासखंड के दूरस्थ गांव में नियमित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई  जाएंगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top