उत्तराखंड

पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

Advertisements

पहले नशा, फिर टॉर्चर और दर्दनाक हत्या

_ दून पुलिस ने सुलझाई दिगंबर मर्डर मिस्ट्री, तीन आरोपी दबोचे

_ 9 फरवरी से लापता युवक का चिड़ियापुर के जंगल में मिला शव, रेसकोर्स के कमरे में रची गई थी मौत की साजिश।

देहरादून। पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक की निर्मम हत्या कर शव को जंगल में ठिकाने लगाने वाले तीन आरोपियों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नशे की हालत में युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने आयुष एवं ईएसआई के 332 नव नियुक्त कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 9 फरवरी को बसंत विहार निवासी 28 वर्षीय दिगंबर धीमान घर से कोर्ट जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दिगंबर अपने कुछ साथियों के साथ टैक्सी से गया था। टैक्सी चालक से पूछताछ करने पर पता चला कि आरोपियों ने शव को चिड़ियापुर के जंगल में फेंक दिया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून इंटरनेशनल स्कूल की कारमन स्कूल पर चार विकेट से शानदार जीत

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक ने उनसे ढाई लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर उसे रेसकोर्स स्थित एक कमरे में बुलाया गया। वहां नशा करने के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने लोहे की रॉड, हथौड़े और पेचकस से हमला कर दिया। अत्यधिक खून बहने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरियाल 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत सेमवाल (37), आदिल (38) और वैभव भट्ट उर्फ संजू (25), निवासी नई बस्ती, सी-ब्लॉक, रेसकोर्स के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, तीनों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस मामले में थाना बसंत विहार, थाना नेहरू कॉलोनी और एसओजी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top