उत्तराखंड

बड़ी खबर : Uttarakhand STF के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश, कईं जिलों में चोरी की वारदात को दे चुका अंजाम

रुद्रपुर/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड एसटीएफ (uttarakhand stf) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को बरेली से गिरफ्तार (Arrest) किया है। वहीं आरोपी दिनेशपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था। और आरोपी के खिलाफ पीलीभीत में भी पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा (firing suit) भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

UTTARAKHAND STF के मुताबिक दीपक गुप्ता निवासी गौरी खेड़ा थाना सितारगंज जनपद ऊधम सिंह नगर थाना दिनेशपुर से गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर द्वारा 25,000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी बदमाश दीपक गुप्ता अपने चार साथियों के साथ मिलकर कई जिलों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

वहीं एसएसपी (STF) के निर्देश पर बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी, तब से लेकर आरोपी फरार चल रहा था। फरार आरोपी पर एसएसपी (SSP) द्वारा 25 हजार का इनाम (25 thousand reward) रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कुमाऊं एसटीएफ (Kumaon STF) की टीम एक सप्ताह से बरेली में डेरा डाले हुई थी। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध यूपी और उत्तराखंड के विभिन्न थानों में 9 चोरी, पुलिस मुठभेड़ और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top