उत्तराखंड

Big Breaking : पैरासिटामोल टेबलेट समेत 53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, डायबिटीज और बीपी की दवाएं भी शामिल

53 दवाएं क्वालिटी टेस्ट में फेल, पैरासिटामोल और बीपी की दवाएं भी शामिल

नई दिल्ली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने 53 दवाओं को क्वालिटी टेस्ट में फेल करार दिया है। इनमें दर्द की दवा डिक्लोफेनेक, बुखार की पैरासिटामोल (Paracetamol Tablet), एंटीफंगल दवा फ्लुकोनाजोल और कई विटामिन शामिल हैं। ये दवाएं देश की प्रमुख फार्मास्युटिकल कंपनियों द्वारा निर्मित हैं और इन्हें सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: आधुनिक खेती से सुधरे पहाड़ के हालात, रिवर्स माइग्रेशन से लौटी खुशहाली

हालांकि, CDSCO ने केवल 48 दवाओं की सूची जारी की है, क्योंकि कुछ कंपनियों का दावा है कि उनके नाम से बेची जा रही दवाएं नकली हैं। फेल होने वाली दवाओं में सनफार्मा की पैन्टोसिड टैबलेट भी शामिल है, जो एसिड रिफ्लक्स के लिए उपयोग होती है।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

हाई बीपी की दवाएं जैसे शेल्कल और पल्मोसिल इंजेक्शन भी इस परीक्षण में फेल हो गए हैं। इसके अलावा, एल्केम हेल्थ साइंस की एंटीबायोटिक क्लैवम 625 भी फेल हुई है। CDSCO ने लोगों से सलाह दी है कि वे इन दवाओं का उपयोग करने से बचें और विकल्पों की तलाश करें।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

हाल ही में, सरकार ने 156 फिक्स डोज दवाओं पर भी बैन लगाया था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताई गई थीं। फिक्स डोज दवाएं वे होती हैं, जिनमें एक गोली में एक से अधिक दवाईयां मिलाई जाती हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top