उत्तराखंड

बड़ी खबर : आदमखोर गुलदार के आतंक का हुआ अंत, शिकारियों ने गोली मारकर किया ढेर

टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में आतंक का पर्याय बने गुलदार को शिकारी दल ने आखिरकार मार ही दिया। इस गुलदार ने नरेंद्रनगर ब्लॉक के पसर गांव में आतंक मचा रखा था। गुलदार के मरने के बाद ग्रामीण ने राहत की सांस ली। सोमवार को इसी गुलदार ने 52 साल के राजेंद्र सिंह पर हमला किया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

इस क्षेत्र में पिछले एक माह से गुलदार का आतंक बना हुआ था, तभी यहां पर वन विभाग टीम तैनात की गई थी। लेकिन गुलदार पकड़ में नहीं आया। सोमवार सुबह को भी गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। इसके बाद टिहरी डीएम ईवा श्रीवास्तव मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। आखिर में डीएम ने आदमखोर हो चुके गुलदार को मारने के लिए शिकारी जॉय हुकिल और बलवर पंवार समेत करीब चार शूटरों को तैनात किया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

शिकारियों ने सोमवार शाम गुलदार को गोली मारी दी थी, लेकिन उसका शव मंगलवार सुबह दूर जंगल में मिला। बीती शाम को ही घटनास्थल से कुछ दूर एक कुत्ते को बांध दिया गया था। शाम को करीब साढ़े पांच बजे गुलदार घटनास्थल के पास पहुंचा और पेड़ की आड़ में छिप गया।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा : बार के बिल को लेकर हुई फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत, 4 गिरफ्तार

इस दौरान शूटर बलवीर पंवार ने भी मोर्चा संभाला और जैसे ही गुलदार कुत्ते पर झपटने आया तो उन्होंने गुलदार पर दो गोली चला दी। गोली लगते ही गुलदार भाग निकला। मंगलवार सुबह गुलदार का शव दो किमी दूर जंगल में मिला। रेंज अधिकारी विवेक जोशी ने इसकी पुष्टि की है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top