उत्तराखंड

बड़ी खबर : नैनबाग में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट का हुआ भव्य स्वागत

टिहरी (नैनबाग)/इन्फो उत्तराखंड

धनोल्टी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट के नैनबाग पहुंचने पर आज स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। परम्परागत वाद्य यंत्रों के साथ आगवानी करने पहुंचे लोगों के साथ अमेन्द्र बिष्ट ने नैनबाग क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी एवं राजनेता रहे दिवंगत सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यार्पण कर माथा टेका।

अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे।

विधानसभा चुनाव हेतु नामांकन करने के बाद पहली बार नैनबाग पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने अमेन्द्र बिष्ट का भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता ने एकजुटता दिखाते हुए अमेन्द्र बिष्ट के पक्ष में जमकर नारेबाजी की और अपना समर्थन दिया। नैनबाग पहुंचने पर बिष्ट ने समर्थकों के साथ क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवा एवं राजनेता रहे सरदार सिंह रावत की प्रमिता पर माल्यापर्ण कर माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।

अमेन्द्र बिष्ट ने उन्होंने कहा कि नैनबाग घाटी के लिए जो सपने स्वर्गीय सरदार सिंह जी ने देखे थे उन्हें पूरा करने का वक्त आ गया है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि वह नैनबाग घाटी में स्वर्गीय सरदार सिंह रावत द्वारा किये गये विकास कार्यों को आगे बढ़ायेंगे। नैनबाग में लोगों का अपार जनसमर्थन मिलने पर अमेन्द्र बिष्ट ने सबका आभार जताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई विधायक बनने की नहीं हैं बल्कि उनकी लड़ाई क्षेत्र के विकास के लिए है।

उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में अच्छे स्कूलों, न्याय पंचायत स्तर पर मजबूत स्वास्थ्य सुविधाओं, बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए लड़ाई लड़ रहे है। जिसमें उन्हें क्षेत्र की जनता का लगातार प्यार और समर्थन मिल रहा है। बिष्ट ने कहा कि पिछले 21 सालों से धनोल्टी का विकास नहीं को सका। यहां के पिछडेपन को खत्म करने के लिए कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी जरूरी है।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा आगे रहेंगे। इस दौरान लोगों से अपील करते हुए अमेन्द्र बिष्ट ने कहा कि वह कोरोना संक्रमण के लिए जारी गाइडलाइन का जरूर पालन करें।

अमेन्द्र बिष्ट को समर्थन देने पहुंचे स्थानीय लोगों का कहना था कि धनोल्टी का विकास भाजपा और कांग्रेस के राज में कभी नहीं हो सकता इसलिए वह परिवर्तन चाहते हैं और इस बार युवा और जागरूक प्रत्याशी अमेन्द्र बिष्ट को अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों का यह भी कहना है कि उन्हें उत्तराखंड और धनोल्टी के विकास की झलक उन्हें कर्नल अजय कोठियाल और अमेन्द्र बिष्ट में नजर आती है।

 

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top