उत्तराखंड

ब्रेकिंग : आम आदमी पार्टी को लगा दूसरा बड़ा झटका। भूपेश उपाध्याय ने दिया इस्तीफा

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज आम आदमी पार्टी को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है। जिसमें आम आदमी पार्टी के सीएम फेस रहे कर्नल अजय कोठियाल ने भी इस्तीफा दिया।

वहीं उसके बाद भूपेश उपाध्याय ने भी आप पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे दें दिया। इस इस्तिफे के पत्र मे भूपेश ने लिखा की आदरणीय केजरीवाल जी इस पत्र के माध्यम से में आज आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

आपके द्वारा मुझे आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली समझाने के बाद मैंने आपके समक्ष 24 अगस्त 2021 को पार्टी की सदस्यता ली थी। जिसके बाद पार्टी की सदस्यता दिलवाने से पूर्व आपके द्वारा पार्टी की कार्यप्रणाली व विचारधारा जो मुझको समझायी गयी थी।

पार्टी का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद महसूस हुआ कि पार्टी उन चीजों से बहुत दूर है और आम आदमी पार्टी की विचारधारा व कार्यप्रणाली आम उत्तराखण्डी व उत्तराखण्ड के हित में नहीं है इसी कारण 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता ने पार्टी को ठुकराया, आपके व आपके प्रदेश प्रभारी द्वारा पार्टी की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी से पार्टी की उत्तराखण्ड व प्रदेश वासियों के प्रति सोच स्पष्ट होती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांशु हत्याकांड : फरार सात आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

आपके द्वारा जबरन थोपे गए प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी उत्तराखण्ड में ईस्ट इंडिया कम्पनी के एजेंटों की तरह प्रदेश में पार्टी को हांक कर अपने निजी हितों को साधने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 4-5 दिन पुराना होने की आशंका

 

इन स्थितियों में में स्वयं को पार्टी के अंदर असहज महसूस कर रहा हूँ, अतः आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ। ● आपसे निवेदन है कि तुरन्त मेरा इस्तीफा स्वीकार किया जाये।

उत्तराखण्ड व उत्तराखण्ड की जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top