उत्तराखंड

गौरीकुंड हादसा अपडेट : गौरीकुंड हादसे में लापता 20 लोगों में मिला एक शव, अन्य लोगों की तलाश जारी..

केदारनाथ यात्रा पड़ाव के गौरीकुण्ड हादसे में लापता 20 लोगों में मिला एक शव

रिपोर्ट भगवान सिंह/ रुद्रप्रयाग।

गौरीकुंड भूस्खलन घटना के बाद अनेक विभागों के जवानों द्वारा लगातार रेस्क्यू कार्य जारी रहा। रेस्क्यू के सातवें दिन अभियान दल को सफलता हाथ लगी है। खोजबीन के दौरान एक शव बरामद कर लिया गया है जिसकी शिनाख्त भी कर दी गई है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी लगातार घटना स्थल पर जिलाधिकारी के निर्देशन मे सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन का अभियान जारी है।

सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसका नाम वीर बहादुर है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के से की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।

रेस्क्यू टीमें डीडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह भी बताया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top