उत्तराखंड

उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व

  • उपलब्धि : बिना चीरा लगाए 76 वर्षीया महिला का बदला हार्ट वाल्व
  • 11 साल पहले हुई थी ओपन हार्ट सर्जरी, दोबारा जोखिम के चलते अपनाई गई नई तकनीक

देहरादून। ग्राफिक एरा अस्पताल ने चिकित्सा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 76 वर्षीय महिला का हार्ट वाल्व बिना चीरा लगाए सफलतापूर्वक बदल दिया। उत्तराखंड और आसपास के राज्यों में यह अपनी तरह का पहला मामला है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

देहरादून निवासी महिला को हार्ट फेल्योर की गंभीर स्थिति में अस्पताल लाया गया था। वर्ष 2014 में उनकी ओपन हार्ट सर्जरी के दौरान वाल्व बदला गया था, जो 11 साल बाद खराब हो गया। दोबारा ओपन हार्ट सर्जरी संभव न होने पर डॉक्टरों ने लैम्पून प्रोसीजर के जरिए पैर की नस से पुराने वाल्व को काटकर नया वाल्व लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम

हृदय रोग विभाग के एचओडी डॉ. राज प्रताप सिंह ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद जटिल थी, लेकिन सफल रही। इलाज के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार हुआ और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विशेषज्ञ टीम में डॉ. राज प्रताप सिंह, सीनियर कार्डियक सर्जन डॉ. अखिलेश पांडेय, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. एस.पी. गौतम और डॉ. पराग कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञता के जरिए मानव सेवा में लगातार नए कीर्तिमान बना रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top