हिल न्यूज़

आम आदमी को बड़ा झटका : कंपनी ने अमूल के बाद पराग दूध (parag milk) की कीमतों में की बढ़ोत्तरी, जानिए कितना?

आम बजट आने के बाद जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में अमूल कंपनी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब पराग दूध की कीमतों में इजाफा किया गया है। वहीं नई दरों के तहत अब पराग दूध में भी 3 रूपये  महंगा मिलेगा।

वहीं नई दरों की बात करें तो पराग गोल्ड 1 लीटर अब 63 की जगह 66 रुपये का मिलेगा। वहीं पराग गोल्ड का आधा लीटर का पैक 32 की जगह 33 रुपये का मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पराग टोंड मिल्क का पैक 54 रुपये का मिलेगा, जबकि अभी तक इसकी कीमत 51रुपये थी। टोंड मिल्क का आधा लीटर पैक 27 रुपये का मिलेगा, जबकि यह पैकेट 26 रुपए का मिलता था।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

पराग स्टैंडर्ड दूध आधा लीटर पैक 30 रुपये का मिलेगा जो कि बाजार में 29 रुपये की दर से मिलता था। पराग खुला दूध अब 53 रुपये लीटर मिलेगा, जोकि 50 रुपये प्रति लीटर की दर से मिलता था।

बढ़ी हुई कीमतों का असर सबसे ज्यादा पराग गोल्ड मिल्क का प्रयोग करने वाले कस्टमर पर पड़ेगा, क्योंकि पराग गोल्ड की कीमत सबसे ज्यादा बढ़ाई गई है, पराग गोल्ड की कीमतों में 3 की वृद्धि की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

महाप्रबंधक डॉ. मोहन स्वरूप ने बताया कि उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण कीमतों में परिवर्तन करना पड़ रहा है। नई दरें 5 फरवरी 2023 की शाम से लागू होंगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top