उत्तराखंड

डोईवाला : एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक से बरामद की 12.39 लाख की रकम

  • डोईवाला : एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी नागरिक से बरामद की 12.39 लाख की रकम

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात्रि को सहायक निदेशक इनकम टैक्स विभाग आबिद अली द्वारा प्रभारी निरीक्षक डोईवाला को फ़ोन कर सूचना दी कि उन्हें एक बांग्लादेशी नागरिक के विदेशी मुद्रा (US डॉलर) लेकर देहरादून आने के सम्बन्ध मे जानकारी प्राप्त हुई है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी जौलीग्रान्ट व निरीक्षक सुधीर थापा सीआईएसएफ जौलीग्रान्ट एंव आबिद अली सहायक निदेशक व निरीक्षक योगेश पाल (इनकमटैक्स विभाग देहरादून) के साथ एयरपोर्ट जौलीग्रान्ट पर चैकिंग की गई।

यह भी पढ़ें 👉  तैयारी : दून में महानगरों की तर्ज पर अब खुलेंगे छह ट्रैफिक थाने

चेकिंग के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक मौ राफसन पुत्र सिराजुल इस्लाम निवासी सिहं बागुरा चटकिल नौआखाली बंगलादेश के पास से US डॉलर 100-100 के 148 नोट कुल 14800 US डॉलर बरामद हुए।

बरामद विदेशी मुद्रा के संबंध में उक्त बांग्लादेशी नागरिक से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि वह एक रोमन गिफ्ट कम्पनी मे काम करता है। आज वह सउदी अरब से दिल्ली होते होते हुए जौलीग्रान्ट आया था तथा कम्पनी की ओर से हैंडी क्राफ्ट आईटम खरीदने के लिये सहारनपुर जा रहा है, जिसके लिये वो 15000 US डॉलर साथ लेकर आया था तथा उसके द्वारा अन्य सामान खरीदने के लिए 200 US डॉलर खर्च कर दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम का मिजाज : बारिश से लौटी ठिठुरन, कहीं राहत तो कहीं आफत

शेष 14800 US डॉलर मिले, जिनकी भारतीय रूपये मे कीमत 12 लाख 39 हजार 91 रुपए है। मौके पर उस व्यक्ति से बरामद अमेरिकन डॉलर के सम्बन्ध मे दस्तावेज माँगने पर उसके द्वारा कोई वैध अभिलेख व डिक्लेरेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध नही कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में रोड कटिंग के बाद सड़कों के रेस्टोरेशन पर सख्ती, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया की लोकसभा समान्य निर्वाचन के दृष्टिगत वर्तमान में लागू आदर्श आचार सहिंता के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से बांग्लादेशी नागरिक मौ0 राफसन उपरोक्त से मिले 14800/- US डॉलर को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है। इस सन्दर्भ मे सम्बन्धित विभाग को अपेक्षित कार्यवाही के लिए पत्राचार किया जा रहा है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top