उत्तराखंड

वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट

  • वन्देमातरम विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है : भट्ट
  • जमीन से सफा नक्सल, विपक्षी दिमागों में जड़ जमा चुका है: भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस आलाकमान पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा, राष्ट्रभावना विरोधी सोच में ही दिमागी नक्सल पनप सकता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि लगता है, पीएम मोदी के नेतृत्व में गृह मंत्री शाह द्वारा जमीन से जिस नक्सल का जड़ से सफाया किया गया वो विपक्ष के दिमागों में जड़ जमा चुका है।

मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश, आजादी के बाद पहली बार राष्ट्रगीत वंदेमातरम का सम्पूर्ण गायन कर गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लेकिन लगता है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व को जनता की यह खुशी भी हजम नहीं हो रही है। अन्यथा स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर वे राष्ट्रगीत का इस तरह अपमान नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी तुष्टिकरण की राजनीति के लिए हमेशा आजादी के प्रेरणादायक गीत वन्देमातरम को सम्मान नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले संसद के माध्यम से वन्देमातरम का पूर्ण गायन सुनिश्चित कराया और अब वर्तमान मानसून सत्र में उसके ससम्मान गायन के लिए नियम बनाए। दरअसल यही है असल वजह सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कांग्रेस नेतृत्व की वादेमातरम गीत के अपमान की। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम के साथ देश के सामने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की राष्ट्र विरोधी और तुष्टिकरण की नीति जगजाहिर हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

इसी तरह उन्होंने ‘दिमागी नक्सल’ पर पीएम की चिंता पर हो रही कांग्रेसी टिप्पणियों को राष्ट्र विरोधी सोच की उपज बताया। उन्होंने आईना दिखाते हुए कहा कि जो सरकार में रहते नक्सलवाद को आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बताते थे, जिनके राज में 180 जिलों में नक्सल का आतंक था, जिनके राहत 5000 लोग एवं 1000 से अधिक अर्धसैनिक बलों के जवान शहीद हुए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं करते थे। अब उनका पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह द्वारा देश को नक्सलमुक्त करने पर नाराज होना स्वाभाविक था।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

उन्होंने तंज कसा कि लगता है, धरातल से मिटाया हुआ नक्सलबाद अब विपक्षी नेताओं के दिमागों में जड़ जमाने लगा है। शायद तभी पीएम की लालकिले से दी गई चुनौती के एक दिन में ही दिमागी नक्सलवादी सामने आने लगे। लेकिन अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है पूर्व गृहमंत्री, जिनके कालखंड में एकसाथ 76 जवानों की नृशंस हत्या कर दी गई थी, उनका नक्सलवादी सोच के समर्थन में इस तरह सामने आना।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top