उत्तराखंड

प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट

  • प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: भट्ट
  • प्रदेश से नवनियुक्त केंद्रीय पदाधिकारियों का सांगठनिक अनुभव पार्टी को मजबूत करेगा : भट्ट
  • प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार: भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय कार्यकारिणी में राज्य के चार वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वहीं उम्मीद जताई कि इन सभी नेताओं का लंबा संगठनात्मक अनुभव और कार्यकुशलता पार्टी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज

उन्होंने कहा, केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड के नेताओं पर जताए गए इस विश्वास से न केवल राज्य का मान बढ़ा है, बल्कि इससे संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं व नागा रेजीमेंट के आश्रितों को मिलेगी 100% फीस छूट

उन्होंने राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को पुनः राष्ट्रीय मीडिया संयोजक, महेंद्र पांडे को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री और आलोक भट्ट: राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अजय पाल की सक्रियता से सोमेश्वर में कांग्रेस को मिली नई धार, चुनावी चर्चाएं तेज
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top