उत्तराखंड

ब्रेकिंग : UKSSSC व विधानसभा की बैकडोर भर्ती घोटाले की जांच को लेकर करन माहरा का बड़ा बयान, कहीं यह बात…पढ़िए 

रानीखेत/इंफो उत्तराखंड 

यूकेएसएसएससी (UKSSSC) और विधानसभा की बैकडोर भर्तियों की जांच में सरकार असली कुसूरवारों को बचाने की कोशिश कर रही है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटालों में जब तक सफेदपोश नेताओं और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक यह जांच अधूरी ही रहेगी।

यूकेएसएसएससी के पूर्व अध्यक्ष एस.राजू ने साफ तौर पर कहा था कि उन्होंने घपलों की शिकायत की उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। कुछ सफेदपोश और अफसर नहीं चाहते थे कि जांच हो।

सरकार की असली चुनौती जांच को रोकने की कोशिश करने वाले सफेदपोश और अफसरों के खिलाफ कार्रवाई करने की है। इस मामले में हाकम सिंह को आगे किया जा रहा है लेकिन सवाल यह है‌ कि हाकम को पैदा करने वाले सफेदपोश लोगों को क्यों छिपाया जा रहा?

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से दिगंबर ने की शिष्टाचार भेंट

जब तक इस घोटाले के मुख्य सूत्रधार सलाखों के पीछे नहीं जाएंगे, तब तक सरकार प्रदेशवासियों का टूटा हुआ विश्वास नहीं लौटा पाएगी।

विधानसभा में नौकरी पाए लोग नहीं बल्कि असली गुनहगार वो लोग हैं जिन्होंने नौकरियां लगाई। नैतिकता को ध्वस्त कर अपने रिश्तेदारों को नौकरियों पर लगाया। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  8 जून से घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे BLO

भले ही वो किसी भी दल के हों। हम सन 2000 से सचिवालय में हुई भर्तियों की जांच की मांग कर रहे हैं। गोविन्द सिंह कुंजवाल अपनी ग़लती स्वीकारते हुए कह चुके कि जनता उन्हें दंडित कर चुकी है लेकिन भाजपा के लोग अब भी सामने‌आकर‌ भर्ती घोटाले में शामिल होने की बात स्वीकार करने का साहस‌ नहीं जुटा पाए हैं।

जीरो टॉलरेंस सरकार में यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाला,सचिवालय भर्ती घोटाला,दरोगा भर्ती घोटाला, कोआपरेटिव घोटाला होना इनके भ्रष्टाचार में संलिप्तता को उजागर करता‌ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रूपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की

अंकिता हत्याकांड में सफेदपोश को बचाने के लिए सबूतों को मिटाने उनसे‌ छेड़छाड़ करने का कार्य कर रही है

बेतहाशा महंगाई के बीच अब केंद्र सरकार‌ अपने‌ चहेते उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए 10 किलो के‌ प्लास्टिक सिलेंडर ला रही है जिसमें उपभोक्ताओं से शुरूआत में तीन हजार सुरक्षित राशि लेकर उसकी जेब काटी जा रही है जबकि कांग्रेस सरकार में 16 किलो सिलेंडर पर भी इतनी भारी राशि कभी नहीं ली गई।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top