उत्तराखंड

मांगें न मानी गईं तो 27 को बैंक कर्मियों की हड़ताल

  • मांगें न माने जाने पर 27 को बैंक हड़ताल
  • राजपुर रोड से घंटाघर तक निकाली रैली

देहरादून। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (यूएफबीयू) ने अपनी मांगों को लेकर 27 जनवरी को हड़ताल का ऐलान किया है। गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में यूनियन के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने कहा कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कार्य प्रणाली लागू करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीते एक वर्ष से इस पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा में पेश हुआ ₹1,11,703.21 करोड़ का बजट

उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता से बैंक कर्मचारियों में भारी रोष है। यदि जल्द मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया तो देशभर में बैंक कर्मी हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे। हड़ताल के ऐलान के तहत देहरादून में बैंक कर्मचारियों ने राजपुर रोड से घंटाघर तक रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जांच के आदेश

यूनियन का कहना है कि बैंकिंग सेक्टर में कार्य का दबाव लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह कर्मचारियों के लिए आवश्यक है। मांगें पूरी न होने की स्थिति में आंदोलन और तेज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश के 13 जनपदों में 13 मार्च तक होंगे ‘महिला जनसुनवाई’ कार्यक्रम
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top