उत्तराखंड

फरियादियों से करें मधुर व्यवहार, अभद्रता बर्दाश्त नहीं : सर्वेश पंवार

  • एसएसपी सर्वेश पंवार ने की अधिकारियों के साथ परिचर्चा, दिए जनसेवा और संवेदनशीलता के निर्देश

पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सर्वेश पंवार ने बुधवार को जनपद के सभी थाना व शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं समन्वय बैठक की। बैठक से पूर्व उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और अभिलेखों की स्थिति की जानकारी ली।

बैठक में एसएसपी पंवार ने प्रत्येक थाना व शाखा के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्रीय चुनौतियों, जनसमस्याओं एवं पुलिस कार्यशैली पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और हर शिकायत पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पीड़ित से मधुर व्यवहार और सम्मानपूर्ण संवाद बनाए रखें, अभद्रता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी सूचना या घटना को हल्के में न लें और तत्परता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। फील्ड में सक्रिय रहकर पुलिस की विज़िबिलिटी बढ़ाएं और जनता के बीच सशक्त व संवेदनशील छवि प्रस्तुत करें।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

एसएसपी ने यह भी कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण नहीं है, बल्कि जनता में सुरक्षा और विश्वास की भावना स्थापित करना है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को जनसंपर्क और संवाद को मजबूत करने, निष्पक्षता से जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में पूरी निष्ठा से भागीदारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

उन्होंने बल दिया कि हर पुलिसकर्मी अनुशासन, पारदर्शिता और टीम भावना के साथ कार्य करे ताकि जनपद में पुलिस-जनसंपर्क और विश्वास दोनों मजबूत हो सकें।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top