उत्तराखंड

बड़ी खबर : जिला सहकारी बैंक में भर्ती गड़बड़ी की शिकायत को लेकर होगी जांच कमेटी गठित

देहरादून/इंफो उत्तराखण्ड

जिला सहकारी बैंक देहरादून, पिथौरागढ़ और नैनीताल में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती में गड़बड़ी की शिकायतों को देखते हुए इसकी जांच कमेटी गठित के निर्देश दिए हैं।

सचिव सहकारिता आर मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार जांच कमेटी में उप निबंधक सहकारी समितियां नीरज बेलवाल को अध्यक्ष और उपनिबंधक सहकारी समितियां मान सिंह सैनी को सदस्य बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

जानकारी के अनुसार कमेटी को 15 दिन के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया कि अल्मोड़ा जिले में भी गड़बड़ी की शिकायत थी, लेकिन वहां का मामला पहले ही उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। ऊधमसिंहनगर जिले में भर्ती हुई, लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायत शासन को नहीं मिली है। बता दें कि सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पर हाल में रोक लगा दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top