उत्तराखंड

बड़ी खबर : दून DM की बड़ी कार्यवाही, इन शराब की दुकानों पर मारा छापा। पढ़ें,,,

देहरादून/इंफो उत्तराखंड

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हो रही शराब की ओवर रेटिंग की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी को जनपद अवस्थित शराब की दुकानों में‘ यहाँ पर ओवर रेटिंग नहीं की जाती है, का बैनर/फ्लैक्स लगाने तथा औचक निरीक्षण के साथ ही जिन शराब की ओवर रेटिंग पाए जाने व बैनर पोस्टर चस्पा न करने वाली दुकानों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आबकारी विभाग द्वारा आज जनपद अन्तर्गत शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में पोस्टर बैनर चस्पा पाए गए।

आज निरीक्षण के दौरान जनपद में 03 दुकानों देशी-विदेशी मदिरा की दुकान बरोटीवाला, एवं हरिपुर में स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही होने पर 30 हजार अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई।

जिलाधिकारी ने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की ओवर रेटिंग पर चलाये जा रहे अभियान को हल्के में लेने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाए तथा इसकी पुनरावृत्ति करने वालो पर आबकारी एक्ट में निर्धारित प्राविधानों के अनुसार सख्त कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

साथ ही आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद में नियमित छापेमारी अभियान चलाते हुए प्रतिदिन कृत कार्यवाही से अवगत कराए।

जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में समस्त दुकानों पर छापामारी अभियान जारी है अभी तक 63 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा निरीक्षण अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  सनसनी : एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में कमियां पाई गई है तथा स्टाॅक रजिस्टर का मिलान नही हो पाया उन पर अर्थदण्ड की कार्यवाही अमल में लाई जा रही है तथा 07 दिन के भीतर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top