उत्तराखंड

गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

  • गंगोत्री–यमुनोत्री धाम में बर्फबारी,जनजीवन अस्त-व्यस्त ।

उत्तरकाशी। जनपद के गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, खरसाली व मोरी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में आधा फीट से अधिक बर्फ जमने के कारण पेयजल संकट खड़ा हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे पर सुक्की टॉप के पास भारी बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इससे गंगोत्री धाम, अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र और घाटी के सात गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

बीआरओ के अनुसार, बर्फबारी रुकने के बाद ही मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया जाएगा। उधर, मुखबा गांव में गुरुवार देर रात से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
निचले इलाकों में शुक्रवार को दिनभर बारिश जारी रही।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''

नालूपानी के पास पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण गंगोत्री हाईवे करीब आधे घंटे तक बंद रहा, जिसे बीआरओ ने तुरंत हटाकर यातायात बहाल कर दिया। हर्षिल घाटी के आठ गांवों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  क्वांटम विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया ''हिंदी दिवस''
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top