उत्तराखंड

Big breaking:- “कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा—आंसुओं में भीगी विदाई, पहाड़ पर बयान पड़ा भारी!”

“कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का इस्तीफा—आंसुओं में भीगी विदाई, पहाड़ पर बयान पड़ा भारी!”

देहरादून। उत्तराखंड की सियासत में भूचाल! सदन में पहाड़ को लेकर दिए गए बयान की आंच इतनी तेज़ थी कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को अपना पद छोड़ना पड़ा। बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह इतने भावुक हो गए कि फफक-फफक कर रो पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी-मॉल का होगा कायाकल्प : बंशीधर तिवारी

“मैं भी आंदोलनकारी रहा हूं, लेकिन आज मुझे खुद को साबित करना पड़ रहा है!”—रोते हुए बोले प्रेमचंद अग्रवाल।

प्रेसवार्ता के दौरान अग्रवाल ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। “मैंने उसी दिन सदन में स्पष्टीकरण दे दिया था। मेरा जन्म उत्तराखंड में हुआ है, मैं खुद भी आंदोलनकारी रहा हूं। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने गलत माहौल बनाया, जिससे मैं बेहद आहत हूं।”

यह भी पढ़ें 👉  एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने यह भी कहा कि जिस शब्द को लेकर बवाल मचा, वह उनके वक्तव्य से पहले का था और न तो पहाड़ के लिए कहा गया और न ही मैदान के लिए। मगर बढ़ते विरोध और राजनीतिक दबाव के बीच उन्होंने आखिरकार मंत्रीपद से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।

मुख्यमंत्री आवास में सौंपा इस्तीफा

प्रेसवार्ता के कुछ देर बाद प्रेमचंद अग्रवाल मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और पुष्कर सिंह धामी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उत्तराखंड की राजनीति में यह घटना एक नया मोड़ लेकर आई है। विपक्ष के साथ-साथ खुद भाजपा के भीतर भी इस बयान को लेकर असहजता थी।

यह भी पढ़ें 👉  नवनिर्माण के संवाहक हैं श्रमिक, सरकार हर सुख-दु:ख में साथ : रेखा आर्या

अब सवाल उठता है कि क्या यह महज़ एक मंत्री का इस्तीफा है, या फिर पहाड़ और मैदान की राजनीति में एक नई दरार बन गई है?

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top