उत्तराखंड

Big breaking:- विदेशी ताकतों के हाथों में खेल रही कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा बेनकाब : चौहान

  • झूठ और भ्रम पर आधारित है कांग्रेस का आंदोलन: चौहान
  • भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने के आरोप

देहरादून! भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए उनके विरोध प्रदर्शन को झूठ और भ्रम पर आधारित बताया। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर विदेशी ताकतों के हाथों में खेलने और देश विरोधी साजिशें रचने का आरोप लगाया।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी शक्तियों से नफरत करते-करते भारत विरोध की राह पर चल पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेशी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

चौहान ने कहा, “पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस ने संसद को बाधित करने के लिए विदेशी एजेंसियों द्वारा उठाए गए झूठे मुद्दों को आधार बनाया है।” उन्होंने संसद सत्र के दौरान कांग्रेस की “देश विरोधी नीति” की पोल खुलने की बात कही और आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद को बंधक बनाकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को बाधित करने का षड्यंत्र कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए और कहा कि हाल में हुए संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने उनके “झूठ के गुब्बारे की हवा निकाल दी।”

चौहान ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर को हमेशा से अलग-थलग रखने की नीति अपनाई। “जो लोग मणिपुर में शांति की कोशिशों को विफल करना चाहते हैं, उनके नेता को वहां आग लगाने की कोशिश करते देश ने देखा है।”

यह भी पढ़ें 👉  पहले नशा, फिर टॉर्चर और कर दी दर्दनाक हत्या

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आंदोलन केवल बचे-खुचे कार्यकर्ताओं का हौसला बनाए रखने की कोशिश है। आम जनता कांग्रेस के झूठे मुद्दों से वाकिफ हो चुकी है और हर बार भाजपा के पक्ष में अपना समर्थन देती है।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस का “मुखौटा उतरने” से उनका असली चेहरा सामने आ गया है और देश के लोग उनके राष्ट्र विरोधी मंसूबों को पहचान चुके हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top