उत्तराखंड

बड़ी खबर : यहां वाशिंग मशीन बनाने वाली फैक्ट्री (factory) में हुआ बड़ा धमाका (blast)। 6 लोग घायल

हरिद्वार/ इंफो उत्तराखंड 

हरिद्वार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीते दिन मंगलौर में एक फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया। जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद फैक्ट्री के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में वाशिंग मशीन बनाने वाली फैक्ट्री में बुधवार को एक बार फिर से धमाका हुआ।

जिसमें 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं, वहीं घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि तीन का उपचार एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Transfer : जल संस्थान के अन्तर्गत सहायक अभियंता व अधिशासी अभियंताओं के बंपर तबादले, देखें सूची.. 

घटनाक्रम के अनुसार फैक्ट्री में आग बुझाने की ट्रेनिंग चल रही है इसके चलते ही आग बुझाने वाला सिलेंडर ही फट गया। धमाका होने पर फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद उसका मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड : पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अभिलेख सत्यापन के लिए 118 अभ्यर्थियों की सूची जारी! 10 अप्रैल को आयोग कार्यालय में होगा सत्यापन! देखें सूची

सूचना पर मीडियाकर्मी जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया गया। और बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय भिजवाया।

घायलों में हर्ष (22) पुत्र प्रणवीर निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट्ट, मुकुल (24) पुत्र बबलेश निवासी ग्राम नगला सलारू तथा सोनू (23) पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम मुंडलाना को गंभीर चोट आई हैं। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौरवशाली पल : उत्तराखंड को ऐसे ही नहीं कहा जाता देवभूमि! ...अब स्वदेश दर्शन योजना में सराहनीय कार्यों के लिए "देवभूमि उत्तराखंड" को किया गया सम्मानित

वहीं, चौथे घायल सुशांत निवासी कल्लनपुर थाना नानौता जनपद सहारनपुर को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया है। दो घायलों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।

एसएसआई रफत अली पुलिस फोर्स के साथ अस्पताल पहुंचे तथा उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, तथा उनसे घटना के संबंध में जानकारी ली।

To Top