उत्तराखंड

डिजिटल युग में मीडिया कानून और नैतिकता का पाठ पढ़ाएगी प्रो. अनिल और डॉ. गगनदीप की नई किताब

Advertisements
  • डिजिटल युग में मीडिया कानून और नैतिकता का पाठ पढ़ाएगी प्रो. अनिल और डॉ. गगनदीप की नई किताब
  • नए दौर के पत्रकारों और विधि छात्रों के लिए मार्गदर्शक बनेगी ‘लॉ ऑफ मीडिया इन द डिजिटल एरा’

देहरादून। डिजिटल दौर में मीडिया की बदलती भूमिका, पत्रकारिता की नई कार्यप्रणाली और उससे जुड़े कानूनी एवं नैतिक पहलुओं को समझने के लिए ‘लॉ ऑफ मीडिया इन द डिजिटल एरा- जर्नलिज्म जर्नी फ्रॉम प्रिंट टू पिक्सल’ पुस्तक प्रकाशित हुई है। पुस्तक का लेखन मीडिया लॉ एवं जर्नलिज्म एथिक्स के प्रोफेसर अनिल कुमार दीक्षित और डॉ. गगनदीप कौर ने किया है। इसका प्राक्कथन देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी, देहरादून के फाउंडर प्रेसिडेंट संजय बंसल ने लिखा है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल में डॉक्टरों को गर्भनिरोधक इम्प्लांट का प्रशिक्षण

इंटेग्रिटी पब्लिकेशन, नई दिल्ली से प्रकाशित इस पुस्तक में डिजिटल युग में मीडिया के बढ़ते प्रभाव और उससे जुड़े कानूनी पहलुओं को सरल एवं प्रभावी तरीके से समझाया गया है। पुस्तक में प्रिंट से डिजिटल मीडिया तक पत्रकारिता में आए बदलावों के साथ मीडिया कानून और नैतिकता के विभिन्न पक्षों को भी विस्तार से रखा गया है।

मीडिया नैतिकता पर विशेष जोर

पुस्तक में मीडिया नैतिकता को जिम्मेदार पत्रकारिता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है। समाचार और सूचनाओं के प्रकाशन एवं प्रसारण में तथ्यपरकता, निष्पक्षता और जिम्मेदारी को जरूरी माना गया है। लेखकों ने इस बात पर जोर दिया है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पत्रकारों को नैतिक मानकों का पालन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस : सीएम धामी और कैबिनेट मंत्री आर्या ने 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

सत्यता, निष्पक्षता और जवाबदेही अहम

पुस्तक में सत्यता एवं सटीकता, निष्पक्षता, निजता का सम्मान, हानि से बचाव और जवाबदेही को मीडिया नैतिकता के प्रमुख सिद्धांतों के रूप में रेखांकित किया गया है। खबरों को प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले तथ्यों की जांच, राजनीतिक दबाव और पूर्वाग्रह से मुक्त होकर समाचार प्रस्तुत करने तथा किसी व्यक्ति की निजता का सम्मान करने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोषागार कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष बने नरेंद्र सिंह नेगी

इसके साथ ही रिपोर्टिंग से किसी पीड़ित, निर्दोष व्यक्ति या समाज के किसी वर्ग को होने वाली अनावश्यक मानसिक अथवा सामाजिक क्षति से बचने की आवश्यकता बताई गई है। मीडिया से हुई गलती को स्वीकार कर उसमें सुधार करना भी पत्रकारिता की जवाबदेही का अहम हिस्सा बताया गया है।

पुस्तक को विधि एवं पत्रकारिता के विद्यार्थियों के साथ पत्रकारों, संपादकों और मीडिया क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों के लिए उपयोगी संदर्भ सामग्री के रूप में देखा जा रहा है। बदलते डिजिटल मीडिया परिदृश्य में कानून, पत्रकारिता और नैतिक जिम्मेदारियों के बीच संबंध को समझने में यह पुस्तक मददगार साबित हो सकती है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top