उत्तराखंड

बड़ी खबर : खानपुर के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार निलंबित।

  • ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित

हरिद्वार । ग्राम पंचायत विकास अधिकारी खानपुर अंकित कुमार को अभद्र भाषा और गाली-गलौच करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने आदेश जारी किया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि 12 अगस्त 2025 को कार्यालय के पत्र संख्या 681 के माध्यम से अंकित कुमार से एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को कहा गया था। आरोप है कि एक ऑडियो क्लिप में वह किसी व्यक्ति से फोन पर गाली-गलौच करते हुए सुनाई दे रहे हैं। लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

अधिकारी ने आदेश में उल्लेख किया है कि एक शासकीय कर्मचारी द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग करना कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन है। इसके अलावा स्पष्टीकरण न देना भी अनुशासनहीनता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

इस पर कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद के कार्यालय में सम्बद्ध कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निलंबन अवधि में प्रतिकर भत्ते तभी देय होंगे जब अंकित कुमार यह प्रमाणित करेंगे कि वह किसी अन्य रोजगार, व्यापार या व्यवसाय में संलग्न नहीं हैं। इस संबंध में आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top