उत्तराखंड

ब्रेकिंग : योगी (Yogi) के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर लगेगी मुहर : चौहान

Advertisements

इंफो उत्तराखंड/ देहरादून

चंपावत उपचुनाव को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के दौर के मद्देनजर भाजपा ने दावा किया है कि देवभूमि की शान योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगने वाली है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने तंज़ कसते हुए कहा कि प्रदेश कॉंग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतेजार में है, लेकिन हालत देखकर कोई चंपावत आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए की वित्तीय स्वीकृति।

उन्होने योगी जी के दौरे को लेकर कॉंग्रेस नेताओं के बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि हार के डर से आपके नेता प्रचार करने दिल्ली से आ ही नहीं रहे हैं तो भाजपा नेताओं पर क्यूँ खीज उतार रहे हैं।

चौहान ने कहा कि सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास सबका प्रयास के मुद्दे पर चंपावत उपचुनाव में उतरे भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होने दावा किया कि इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेदश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री और उत्तराखंड के लाल योगी आदित्यनाथ का चंपावत दौरा निर्णायक साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम ने "नशामुक्त उत्तराखंड वॉकथॉन" को दिखाई हरी झंडी

उन्होने कहा कि भाजपा जहां अपने संगठन की मेहनत व प्रदेश सरकार के कार्यों की बदौलत जनता के मध्य प्रचार कर रही है। इस दौरान चंपावत विधानसभा के कोने कोने में यहाँ की महान जनता से मिलने वाले आशीर्वाद ने माहौल भाजपामय बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  DBUU के सहायक प्राध्यापक भूपेन्द्र कुमार टम्टा को मिली पीएचडी की उपाधि

मनवीर चौहान ने दावा किया कि जनता का युवा सीएम धामी के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखते हुए कॉंग्रेस हार पहले ही स्वीकार कर चुकी है । स्थानीय कॉंग्रेस दिग्गजों के चंपावत दौरों पर उंगली उठाते हुए कहा कि यह सब दौरे तो लगातार भाजपा द्धारा ललकारे जाने से अपनी पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता के बीच हो रही किरकिरी को देखते हुए हैं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top