देहरादून/इंफो उत्तराखंड
उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अंतर्गत डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता (सिविल) से सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति किया गया है। इस संबंध में सचिव हरि चन्द्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
सचिव द्वारा जारी किये गए आदेश में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता व अपर सहायक अभियन्ता ((सिविल) से सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद वेतनमान ( रू० वेतन-15600-39100 ग्रेड पे-5400, पुनरीक्षित वेतनमान 56100-177500 पे मैट्रिक्स लेवल-10) के रिक्त पदों पर नियमित चयनोपरान्त की गई।
वहीं संस्तुति के आधार पर डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) को सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दिये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
इन अधिकारियों की पदोन्नति
1. मदन लाल,
2. प्रकाश चन्द्र पुनेठा,
3. राजवीर सिंह,
4.विजय सिंह,
5. संदीप कुमार,
6. बलवीर सिंह,
7. टिकराज सिंह,
8. चन्दन भारद्वाज आदि।
पदोन्नत सहायक अभियन्ता (सिविल) कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।
पदोन्नति उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-08/ एस0बी0 / 2020 मदन लाल तिवारी, बलबीर सिंह, विजय सिंह, प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सन्दीप कुमार बनाम उत्तराखण्ड राज्य उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित SPA/460/2019 मदन लाल तिवारी, बलबीर सिंह, विजय सिंह, प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सन्दीप कुमार बनाम राज्य व अन्य तथा रिट संख्या – 111 / 2022 हरपाल सिंह एवं अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
पदोन्नति कार्मिकों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण कराया जायेगा तथा इनकी पदस्थापना / तैनाती के आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।
![Ad](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2024/12/Ad-KamalRawat.jpeg)
![](https://infouttarakhand.com/wp-content/uploads/2023/06/infouttarakhand-logo.png)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 इंफो उत्तराखंड के फेसबुक पेज से जुड़ें