उत्तराखंड

ब्रेकिंग : उत्तराखंड सिंचाई विभाग में इन अधिकारियों के बंपर प्रमोशन (promotion)। देखें सूची

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड सिंचाई विभाग के अंतर्गत डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियंता व सहायक अभियंता (सिविल) से सहायक अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति किया गया है। इस संबंध में सचिव हरि चन्द्र सेमवाल ने आदेश जारी कर दिया है।

सचिव द्वारा जारी किये गए आदेश में सिंचाई विभाग के अन्तर्गत डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता व अपर सहायक अभियन्ता ((सिविल) से सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद वेतनमान ( रू० वेतन-15600-39100 ग्रेड पे-5400, पुनरीक्षित वेतनमान 56100-177500 पे मैट्रिक्स लेवल-10) के रिक्त पदों पर नियमित चयनोपरान्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Devbhoomi Uttarakhand University में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन की हुई शुरुआत, विभिन्न देशों के प्रतिनिधिमंडल ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

वहीं संस्तुति के आधार पर डिग्रीधारी कनिष्ठ अभियन्ता (सिविल) को सहायक अभियन्ता (सिविल) के पद पर पदोन्नति दिये जाने की राज्यपाल महोदय सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।

इन अधिकारियों की पदोन्नति 

1. मदन लाल,

2. प्रकाश चन्द्र पुनेठा,

3. राजवीर सिंह,

4.विजय सिंह,

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद : नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने जा रहे यात्रियों से भरा वाहन खाई में गिरा, दो बच्चों सहित एक युवती की मौके पर मौत, अन्य घायल

5. संदीप कुमार,

6. बलवीर सिंह,

7. टिकराज सिंह,

8. चन्दन भारद्वाज आदि।

पदोन्नत सहायक अभियन्ता (सिविल) कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में रहेंगे।

पदोन्नति उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल में योजित रिट याचिका संख्या-08/ एस0बी0 / 2020 मदन लाल तिवारी, बलबीर सिंह, विजय सिंह, प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सन्दीप कुमार बनाम उत्तराखण्ड राज्य उच्च न्यायालय नैनीताल में योजित SPA/460/2019 मदन लाल तिवारी, बलबीर सिंह, विजय सिंह, प्रकाश चन्द्र पुनेठा, सन्दीप कुमार बनाम राज्य व अन्य तथा रिट संख्या – 111 / 2022 हरपाल सिंह एवं अन्य बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सेवा योजना : जूनियर हाई स्कूल में स्वच्छता अभियान एवं फलदार वृक्षों का किया रोपण

पदोन्नति कार्मिकों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही कार्यभार ग्रहण कराया जायेगा तथा इनकी पदस्थापना / तैनाती के आदेश पृथक से निर्गत किये जायेंगे।

To Top