उत्तराखंड

जितेन्द्र आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जताया गहरा दुःख

  • जिलाधिकारी व एसएसपी पौड़ी को मामले में त्वरित व निष्पक्ष जांच के दिये निर्देश
  • कहा, दोषियों को किसी भी सूरत में न बख्शा जाय, पीड़ितों को मिले न्याय

पौड़ी। जनपद के तलसारी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के आत्महत्या प्रकरण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुये इसे अत्यंत दुःखद घटना बताया। उन्होंने मृतक के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुये कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। डॉ रावत ने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी से तत्काल बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि मामले की त्वरित, निष्पक्ष व पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाय ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर

डॉ. रावत ने कहा कि इस घटना के दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को बिलकुल भी सहन नहीं किया जायेगा और पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मामले को संवेदनशीलता से लेने और मृतक के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश भी दिये।

यह भी पढ़ें 👉  बेखौफ अपराधी : सिल्वर सिटी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, सोलह दिन में पांच मर्डर
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top