उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने CM Dhami सहित समस्त महिलाओं के साथ खेली Holi, सभी ने जमकर किया नृत्य

  • एकल महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार है प्रतिबद्ध-रेखा आर्य
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया”मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना”चलाये जाने की घोषणा
  • स्वरोजगार के जरिये बन रहीं आत्मनिर्भर, राज्य की प्रगति में दे रहीं अपना योगदान-रेखा आर्य
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर “सम्मान समारोह”(एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत

देहरादून: आज प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक़ सदन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के सुअवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ “सम्मान समारोह”(एकल महिला संघर्ष से सशक्तिकरण की ओर) व महिला सशक्तिकरण सुरक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने “मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना” की घोषणा की। कहा कि इस योजना से निश्चित ही हमारी एकल महिलाओं को स्वरोजगार में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाराज ने पिथौरागढ़ को दी 2389.44 लाख की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए कहा कि आज हमारी मातृशक्ति किसी भी क्षेत्र में पीछे नही हैं।आज वह स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत को हमारी राज्य की महिलाएं साकार कर रही हैं।इस अवसर पर उन्होंने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी सरकार राज्य की महिलाओ के साथ सदैव खड़ी है।

वहीं इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने अपने सम्बोधन में सभी को महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। कहा कि आज यहां पर उपस्थित महिलाओं से जब उन्होंने बात की तो उन्हें यह जानकर बेहद प्रसन्नता हुई कि आज राज्य की महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी ने 56 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित

इस दिशा में कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके तहत बेटी के पैदा होने पर महालक्ष्मी किट व 11 हजार रुपये की राशि दी जा रही है। 12वीं पास करने पर नंदा-गौरा योजना के तहत बेटियों को 51 हजार रूपये की धनराशि दी जा रही है। विभाग द्वारा अनेक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत विभाग द्वारा पूरे सप्ताह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है इससे निश्चित ही समाज की उन्नति में महिलाओ की भागीदारी बढ़ेगी।

  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री धामी व समस्त महिलाओं के साथ खेली होली, सभी ने जमकर किया नृत्य

साथ ही इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित माननीय मुख्यमंत्री, अतिथियों व समस्त महिलाओं के साथ होली खेली व जमकर नृत्य किया। उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों को इस अवसर पर होली की अग्रिम शुभकामनाएं देने के साथ कहा कि सभी के जीवन में उन्नति और उमंग का रंग सदा छाया रहे और हम प्रदेश व राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा समर्पित रहें।कहा कि होली रंग और उल्लास के त्यौहार के साथ ही हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए ने अवैध प्लाटिंग की ध्वस्त

हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को सुदृढ़ करता है। भगवान बदरी विशाल और बाबा केदार से यही मंगल कामना है कि रंगों का यह त्यौहार प्रदेश में समृद्धि और उन्नति का रंग लेकर आए और लोगों में स्नेह, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।

इस अवसर पर लैंसडौन विधायक महंत दलीप रावत जी,अपर मुख़्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती, सचिव महिला बाल विकास हरि चंद्र सेमवाल सहित विभागीय अधिकारी व महिलाएं उपस्थित रहीं।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top