उत्तराखंड

पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखंड पुलिस को मिला राष्ट्रीय सम्मान

  • पासपोर्ट सत्यापन में उत्तराखंड पुलिस अव्वल, मिला राष्ट्रीय सम्मान

देहरादून। पासपोर्ट आवेदनों के सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारत सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को “इंस्टीट्यूशनल परफॉर्मेंस अवॉर्ड फॉर स्टेट पुलिस” से सम्मानित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के जवाहरलाल नेहरू भवन में आयोजित समारोह में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने उत्तराखंड पुलिस की ओर से अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) ए.पी. अंशुमान को यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि यह उपलब्धि पासपोर्ट सत्यापन प्रक्रिया को समयबद्ध, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाने के लिए किए गए लगातार प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पुलिस मुख्यालय स्तर पर सभी जिलों में सत्यापन कार्यों की नियमित समीक्षा की गई और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण सत्यापन सुनिश्चित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री धामी ने इस उपलब्धि पर उत्तराखंड पुलिस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह सम्मान राज्य सरकार और पुलिस विभाग के समन्वित प्रयासों की सफलता का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड पुलिस भविष्य में भी नागरिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाती रहेगी।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top