उत्तराखंड

घर-घर सत्यापन और डिजिटाइजेशन कार्य में लाएं तेजी : अभिनव शाह

  • देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 98.40% गणना प्रपत्र वितरित

देहरादून। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में मतदाता सूची के सत्यापन और अद्यतन का कार्य तेजी से चल रहा है। अब तक 98.40 प्रतिशत निर्वाचक गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 3.7 लाख से अधिक प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव अभिषेक तिवारी के साथ समीक्षा बैठक कर पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में घर-घर सत्यापन अभियान, गणना प्रपत्रों के वितरण, डिजिटाइजेशन और निर्वाचन तंत्र की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

अधिकारियों ने बताया कि जिले की सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित किया जा रहा है। जिले में कुल 13.76 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाताओं के सत्यापन का कार्य चल रहा है।

डिजिटाइजेशन के लिए बनाए गए केंद्र

समीक्षा बैठक में बताया गया कि डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के लिए विधानसभा स्तर पर विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं। बीएलओ को आईटी स्वयंसेवकों और सहायक कार्मिकों का सहयोग दिया जा रहा है। इसके अलावा बैंक, तहसील और अन्य विभागीय संस्थानों को भी इस कार्य में जोड़ा गया है। ऑनलाइन कार्यों में कठिनाई महसूस करने वाले बीएलओ के लिए विशेष सहायता टीमें भी बनाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

पुनरीक्षण कार्य में जिले के 1882 बीएलओ, 210 बीएलओ पर्यवेक्षक, 50 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) और 10 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) लगे हुए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार सभी कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है।

7 जुलाई तक चलेगा घर-घर सत्यापन

अधिकारियों ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन और गणना प्रपत्र संग्रहण का कार्य कर रहे हैं। 14 जुलाई को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिज्ञासा विवि में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित समयसीमा के भीतर शत-प्रतिशत कार्य पूरा किया जाए और कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top