उत्तराखंड

ब्रेकिंग: विवादित बयानों पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने दी सफाई, विपक्ष पर साधा निशाना 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने की प्रेसवार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष को अच्छे कार्यो में भी दिखाई देती है नकारात्मकता-रेखा आर्य

विभागीय पत्र में स्वेच्छा से जलाभिषेक का दिया गया है निमंत्रण-रेखा आर्य 

देहरादून/इंफो उत्तराखंड 

आज यमुना कॉलोनी स्थित कैम्प कार्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी बहनों/विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों को जारी किए गए पत्र पर अपनी बात रखी। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग द्वारा जारी पत्र को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की बेटी ज्योति वर्मा का कमाल, वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक! खेल मंत्री ने दी बधाई

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा की विभाग द्वारा जारी पत्र में कहीं पर भी यह नही कहा गया है कि अगर कोई भी शिवालयों में जलाभिषेक नही करेगा तो सम्बंधित व्यक्ति पर कार्यवाही की जाएगी। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह सभी लोगों की स्वेच्छा पर निर्भर करता है कि वह अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक करें अथवा ना करें।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ भ्रांति  फैलाना है, मंत्री रेखा आर्य ने साथ ही कहा कि विपक्ष का काम अच्छाई में भी बुराई ढूंढने का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्विमिंग पूल का जलवा, धिनिधी बोलीं—यहां मुकाबला करके आया ओलंपिक जैसा अहसास!

उनके द्वारा लिया गया यह संकल्प पवित्र है जिसमें कहीं ना कहीं लैंगिक असमानता को समानता की ओर लाने पर कार्य किया जा रहा है। मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि उनकी यह कोशिश है कि जब उत्तराखंड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा हो तब देवभूमि में लिंगानुपात हजार बालको पर हजार बालिकाओ का हो।

अपनी 25 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनकी तरफ से समाज के सभी लोगों को इस पुनीत कार्य मे भागीदारी बनने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Big breaking :- विधायक उमेश कुमार को पुलिस ने डोईवाला टोल पर रोका, लक्सर में हो रही सर्वसमाज की बैठक

मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि इस कांवड़ यात्रा के जरिये उनकी कोशिश है कि समाज मे बेटियो के प्रति फैली दुर्भावना को खत्म किया जाए और उत्तराखंड जिसे की हम देवभूमि कहते हैं वहां पर बेटियों को देवी के समान अधिकार मिले और वह भी समाज मे लड़कों के बराबर खड़ी हो सकें।

Ad
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: [email protected]
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top