उत्तराखंड

गुड न्यूज : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ज्यूला में किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण, मिलेगी ये सब सुविधा, पढ़िए..

  • कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने ज्यूला में किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण 

सोमेश्वर(अल्मोड़ा):आज कैबिनेट मंत्री व सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर विधानसभा स्थित ज्यूला में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि निश्चित ही इस आंगनबाड़ी केंद्र के बनने से यहां पर गर्भवती महिलाओ, बच्चों व आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयो को सुविधा प्राप्त होगी। कहा कि क्षेत्र वासियो की काफी लंबे समय से मांग थी कि यहां पर एक नवीन भवन बने क्योंकि पहले जो भवन था वह किराए के भवन में चलता था जिसके कारण काफी दिक्कतें होती थी।

यह भी पढ़ें 👉  दून मेडिकल कॉलेज: टेंडर में खेल पर निदेशक सख्त, प्राचार्य से मांगा जवाब

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी जी की घोषणा के तहत राज्य के प्रत्येक जिले में 200 केंद्र खोले जाएंगे जिसके तहत अल्मोड़ा जिले में 40 केंद्र खोले जा चुके है और अन्य पर काम चल रहा है।कहा कि यह वह स्थान होता है जहां पर बच्चो को शिक्षा दीक्षा के साथ गर्भवती महिलाओं को पोषण मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात

कहा की विभागीय मुखिया होने के नाते उनकी हमेशा यह कोशिश रहती है कि वह विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों के हित में हर संभव कार्य करें। साथ ही मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आंगनबाड़ी बहने विभाग की एक मजबूत कड़ी हैं,आंगनबाड़ी बहनों ने कोरोना काल हो और अन्य समय पर भी विभाग के कार्यों को सफल बनाने का कम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीएससी (UPSC) में रैंक हासिल कर बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का मान : सीएम धामी

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी पीताम्बर प्रसाद, बीडीओ हवालबाग भगवान सिंह बिष्ट जी,डीपीओ पंकज मेहरा, ग्राम विकास अधिकारी हरिहर मेहता, कनिष्ठ अभियंता प्रमोद कुमार जी सहित अधिकारीगण और समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top