उत्तराखंड

हादसा (accident) : पौड़ी सड़क हादसे में कार दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की हालत गंभीर

पौड़ी/इंफो उत्तराखंड 

उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन राज्य में सड़क हादसे हो रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर जगह से सड़क हादसों की बुरी खबरें सामने आ रही हैं।

सड़क हादसे लापरवाही और तेज रफ्तार हादसों का सबब बन रही हैं। वहीं सड़क दुर्घटना की ताजी खबर उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से सामने आई है। जहां धुमाकोट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर करीब 300 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी, जिससे कार का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज का 26वां प्रकटोत्सव, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

धुमाकोट थानाध्यक्ष दीपक तिवारी के मुताबिक ये कार दिल्ली नंबर की है, और यह हादसा दिगोलीखाल कस्बे के पास हुआ है, तिवारी ने बताया कि घायल ड्राइवर की पहचान धुमाकोट के गांव सुदोला बाखर निवासी अभिषेक (30) पुत्र देशराज सिंह के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  परीक्षा डर नहीं, अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर : डॉ. अनिरुद्ध

स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को इस सड़क हादसे की सूचना दी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को वाहन के अंदर से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के सुदूर गांव में 102 का इलाज

वहीं कार ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिय।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top