16 महिला उप निरीक्षकों का स्थानांतरण, पुलिस वेलफेयर के तहत उठाया गया कदम
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने महिला पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए 16 महिला उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है। यह स्थानांतरण आज, 11 अक्टूबर 2024 को किए गए, जिसका उद्देश्य महिला अधिकारियों के वेलफेयर को सुनिश्चित करना और उनकी कार्यशैली में सुधार लाना है।
