उत्तराखंड

ब्रेकिंग : सरकारी सेवक पदोन्नति के अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) के लिए मुख्य सचिव ने जारी किया ये आदेश

देहरादून/ इंफो उत्तराखंड

उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) नियमावली 2021 के क्रियान्वयन किया गया है। इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु ने आदेश जारी किया गया है।

सचिव द्वारा जारी किए गए आदेश में उत्तराखण्ड सरकारी सेवक पदोन्नति के लिए अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण (संशोधन) नियमावली 2021 प्रख्यापित की गई है जो चयन वर्ष 2021-22 अर्थात 30 जून 2022 तक लागू है।

यह भी पढ़ें 👉  ...क्या दून अस्पताल (Doon Hospital) में समान रूप से बंटेगा आयुष्मान इंसेंटिव का पैसा?

विभाग के शासनादेश संख्या-420, 09.12.2021 के माध्यम से एक पक्ष के भीतर पदोन्नति की कार्यवाही किये जाने की अपेक्षा की गयी थी। किन्तु विभिन्न विभागों से कार्मिक विभाग को वर्तमान तक शिथिलीकरण सम्बन्धी पत्रावलिया परामर्श हेतु प्राप्त हो रही है, इससे यह परिलक्षित होता है कि कतिपय विभागों में अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण एवं पदोन्नति सम्बन्धी कार्यवाही पूर्ण नहीं की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  दून अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का प्रदर्शन, एमएस बिष्ट को सौंपा ज्ञापन

वहीं उपयुक्त आदेश के सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है, कि जिन विभागों द्वारा अभी तक नियमानुसार अर्हकारी सेवा में शिथिलीकरण प्रदान करते हुए यथा लागू पदोन्नति की कार्यवाही सम्पन्न नहीं करायी गयी है वह एक पक्ष के भीतर अनिवार्य रूप से पदोन्नति की कार्यवाही सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही विषयक आख्या कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को उपलब्ध करायें।

यह भी पढ़ें 👉  बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दून अस्पताल में कांग्रेस का हल्लाबोल
"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top