उत्तराखंड

ब्रेकिंग : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पुनः मिला सेवा विस्तार, अटकलों पर विराम

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को पुनः मिला सेवा विस्तार, अटकलों पर विराम

उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक बार फिर से सेवा विस्तार मिल गया है, जिससे राज्य में मुख्य सचिव के पद को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 30 सितंबर को समाप्त हो रहा था, और इससे पहले उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। अब भारत सरकार ने उन्हें फिर से छह महीने का सेवा विस्तार प्रदान किया है, जिससे उनका कार्यकाल 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

राधा रतूड़ी 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और अपनी सेवानिवृत्ति से दो माह पूर्व 31 जनवरी 2024 को मुख्य सचिव के पद पर नियुक्त हुई थीं। उनके कार्यकाल के समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें छह महीने का सेवा विस्तार दिया था, जो 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

सेवा विस्तार की घोषणा के साथ, प्रदेश सरकार ने यह संकेत दिया है कि राधा रतूड़ी का अनुभव और प्रशासनिक क्षमता राज्य के लिए महत्वपूर्ण है, और उनका नेतृत्व प्रदेश के विकास के लिए आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  रेड अलर्ट : देहरादून में कल बंद रहेंगे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी..

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top