उत्तराखंड

दु:खद खबर : यहां दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर की सरयू नदी में डूबने से मौत। एसडीआरएफ ने किया शव बरामद

बागेश्वर/इंफो उत्तराखंड 

बागेश्वर से बड़ी दुखद घटना सामने आ रही है, जहां आज कपकोट सरयू नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को थाना कपकोट द्वारा सूचित किया गया कि आरे नामक स्थान पर सरयू नदी में एक बालक डूब गया जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की अति आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: आधुनिक खेती से सुधरे पहाड़ के हालात, रिवर्स माइग्रेशन से लौटी खुशहाली

वहीं उपरोक्त सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट पोस्ट रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई।

वहीं एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि उक्त बालक अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में नहाने के लिए गया था।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

जहां नदी के पानी की गहराई का अंदाजा न लगने के कारण उक्त बालक 15 से 20 फीट गहरे पानी में डूब गया, जिसकी उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  UK Borad result: कठिन रास्तों और संघर्षों को पछाड़कर 14वें स्थान पर पहुंची चमोली की मानसी

एसडीआरएम टीम द्वारा उस लड़के की सर्चिंग की गई, जिसके बाद गहन सर्चिंग के दौरान उक्त बच्चे का नाम सौरव सिंह पुत्र अर्जुन सिंह उम्र (15) वर्ष निवासी ग्वाड बागेश्वर के रूप में हुई।

वहीं एसडीआरएफ ने शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

"सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल"

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून द्वारा सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल "इंफो उत्तराखंड" (infouttarakhand.com) का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड सत्य की कसौटी पर शत-प्रतिशत खरा उतरना है। इसके अलावा प्रमाणिक खबरों से अपने पाठकों को रुबरु कराने का प्रयास है।

About

“इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) प्रदेश में अपने पाठकों के बीच सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है। इसमें उत्तराखंड से लेकर प्रदेश की हर एक छोटी- बड़ी खबरें प्रकाशित कर प्रसारित की जाती है।

आज के दौर में प्रौद्योगिकी का समाज और राष्ट्र के हित में सदुपयोग सुनिश्चित करना भी आपने आप में चुनौती बन रहा है। लोग “फेक न्यूज” को हथियार बनाकर विरोधियों की इज्ज़त, और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने के प्रयास लगातार कर रहे हैं। हालांकि यही लोग कंटेंट और फोटो- वीडियो को दुराग्रह से एडिट कर बल्क में प्रसारित कर दिए जाते हैं। हैकर्स बैंक एकाउंट और सोशल एकाउंट में लगातार सेंध लगा रहे हैं।

“इंफो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) इस संकल्प के साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उतर रहा है, कि बिना किसी दुराग्रह के लोगों तक सटीक जानकारी और समाचार आदि संप्रेषित किए जाएं। ताकि समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए हम अपने उद्देश्य की ओर आगे बढ़ सकें। यदि आप भी “इन्फो उत्तराखंड” (infouttarakhand.com) के व्हाट्सऐप व ईमेल के माध्यम से जुड़ना चाहते हैं, तो संपर्क कर सकते हैं।

Contact Info

INFO UTTARAKHAND
Editor: Neeraj Pal
Email: infouttarakhand7@gmail.com
Phone: 9368826960
Address: I Block – 291, Nehru Colony Dehradun
Website: www.infouttarakhand.com

To Top